गांव उभावाल में सरकार के विरुद्घ नारेबाजी करते दलित भाईचारे के लोग।
संगरूर| रिजर्व कोटे की पंचायती जमीन कम दाम पर लेने के लिए क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन ने नौजवान भारत सभा के सहयोग से उभावाल व उपली गांवों में रविवार को रैली की। यूनियन के प्रांतीय प्रधान संदीप मिंटू व जिला प्रधान नरिंदर निंदी ने कहा कि पंचायती रिजर्व कोटे की जमीन दलित भाईचारे के मान-सम्मान से जुड़ी है। यह मान-सम्मान जमीन के बिना संभव नहीं है। दलित भाईचारे के लोगों को जमीन कम रेट व संयुक्त तौर पर लेने के लिए लामबंद किया जा रहा है। छोटे किसानों को संयुक्त खेती करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। इसलिए यूनियन ने फैसला किया है कि पंचायती जमीन संयुक्त तौर पर व कम रेट पर ली जाएगी और किसी को भी मोहरा नहीं बनने देगी। इस दौरान यूनियन सदस्यों ने सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। इस मौके पर लखवीर लौंगोवाल, धर्मपाल, बिमल कौर, जसविंदर कौर, मेजर सिंह, अमरीक सिंह, बंटी उभावाल, सतनाम सिंह इत्यादि उपस्थित थे।