पॉलिटिकल रिपोर्टर | बीकानेर
कांग्रेस के प्रदेश सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन 26 मई से 29 तक बीकानेर रहेंगे। मेरा बूथ-मेरा गौरव कार्यक्रम के अंतर्गत वे तैयारियां करेंगे। इसके लिए विधानसभावार मीटिंग लेंगे। 26 मई को सुबह 10 बजे लूणकरणसर, उसी दिन शाम चार बजे खाजूवाला, 27 मई को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम बीकानेर करेंगे। 28 मई को सुबह 10 बजे श्रीडूंगरगढ़ व 29 मई को सर्किट हाउस में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं से मिलेंगे। जून में संभाग स्तरीय कांग्रेस का सम्मेलन होना है इसकी रूपरेखा से लेकर अन्य तैयारियों को अंजाम दिया जाएगा। इसी बीच महिला कांग्रेस का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन भी बीकानेर होगा जिसमें सह प्रभारी प्रदेश कांग्रेस की ओर से भेजे गए हैं। यहां से वे सीधे नागौर जाएंगे। देहात कांग्रेस अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत ने बताया कि सह प्रभारी के दौरे की सूचना संबंधित विधानसभा क्षेत्र के नेता और संगठन पदाधिकारियों को दे दी गई है। वैसे भी कर्नाटक चुनाव बीतने के बाद अब भाजपा-कांग्रेस नेताओं का दौरा अब राजस्थान में शुरू होंगे। कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव के लिए सक्रिय किया जा रहा है। माना जा रहा है कि संभाग स्तरीय सम्मेलन से ही चुनाव का आगाज हो जाएगा। जिसमें सभी प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारी भी मौजूद होंगे।
मेरा बूथ मेरा गौरव कार्यक्रम की तैयारियों का लेंगे जायजा
, जून में हो सकता है कार्यक्रम