युवाओं के सहयोग से मुक्तिधाम में सबमर्सिबल पंप का शुभारंभ
लोरमी |युवाओ की पहल व जन सहयोग से वार्ड नंबर 13 स्थित मुक्तिधाम का स्वरूप बदलने लगा है जनसहयोग से हेंडपंप में सबमर्सिबल पंप लगाने तथा विद्युत विभाग के सहयोग से बिजली के खंभे लगाने का कार्य किया गया। इसका शुभारंभ मुक्तिधाम टीम के सदस्यो एवं अन्य लोगो के द्वारा किया गया। मुक्तिधाम मे सबमर्सिबल पंप लगाने के लिए टीनू प्रमोद अग्रवाल के द्वारा सहयोग दिया गया।