पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा सरकार सिर्फ कागजों में विकास की करती है बात: पुनिया

भाजपा सरकार सिर्फ कागजों में विकास की करती है बात: पुनिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हमारा संकल्प परिवर्तन ही विकल्प है। कार्यकर्ताओं को एकजुट करने के लिए संकल्प शिविर के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है। भाजपा सरकार सिर्फ कागजों में विकास की बात करती है हकीकत इससे कोसों दूर है। उक्त बातें कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया लोरमी के मंगलम में आयोजित संकल्प शिविर में कहीं। उन्होंने कहा संकल्प शिविर के माध्यम से छत्तीसगढ़ में सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट करके आने वाले चुनाओं में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनानी है। जो पार्टी हित में कार्य करेगा उसे सम्मान मिलेगा जो पार्टी विरोधी कार्य करेगा उसे पार्टी से बाहर का रास्ता देखना होगा। पुनिया ने सरकार पर हमला करते हुए कहाकि प्रदेश की भाजपा सरकार सिर्फ विकास की बात करती है। लेकिन विकास कहीं दिखता नहीं। विकास सिर्फ भाजपा के मंत्री व नेताओं का हुआ है। केन्द्र हो या राज्य सिर्फ कागजों पर विकास हुआ है। शंकल्प शिविर के माध्यम से हम सभी विकास ढूंढने निकले हैं। कहा कि सीएम खुद स्वीकार कर चुके हैं कि एक साल कमीशनखोरी बंद कर दें तो फिर सरकार बन सकती है। किसानों को नकली बीज, नकली खाद, नकली दवाई दी जाती है। जिससे फसलों को नुकसान होता है। मनरेगा का भुगतान नहीं किया जा रहा है। शौचालय निर्माण किया गया जिसकी राशि हितग्राहियों को मिली है। किसानों को विजली ठीक से नहीं मिल पा रही है। प्रदेश की सरकार ने पिछले पांच सालों में जनता को छला है। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम महात्मा गांधी एवं बाबा भीमराव अंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण व वंदेमातरम गीत के साथ किया गया। इसके बाद बूथ कमेटी के कार्यकर्ताओं एवं कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं को संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आत्मा सिंह क्षत्रिय ने किया। कार्यक्रम में बैजनाथ चंद्राकर, चुरावन मंगेशकर, नंद त्रिपाठी, राजेंद्र शुक्ला, व्यास नारायण, दिलीप बंजारा, राकेश पात्रे, मायारानी सिंह, अनिल दास सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...