पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हैंडपंप से निकल रहा है लाल पानी मजबूरी में ग्रामीण कर रहे उपयोग

हैंडपंप से निकल रहा है लाल पानी मजबूरी में ग्रामीण कर रहे उपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी | मुंगेली जिला के लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र के ग्राम पंचायत महामाई के आश्रित ग्राम डगनिया में लोग प्रदूषित पानी पीने को मजबूर हैं। यहां के बिसौना बैगा मोहल्ला एवं यादव मोहल्ला के दो हैंडपंप से लाल रंग का पानी निकल रहा है, आसपास पानी की सुविधा ना होने के कारण मजबूरी में ग्रामीणों को पानी का उपयोग खाना बनाने के लिए भी करना पड़ रहा है जिससे कभी की संक्रामक बीमारी होने की आशंका बनी हुई है। वही बच्चों के कुपोषण होने का भी डर है। ग्रामीणों ने इसे लेकर संबंधित ग्राम पंचायत के जिम्मेदारों और अधिकारियों से भी शिकायत की है, लेकिन हैंडपंप की जांच नहीं कराई गई है। वहीं, पीने के पानी की वैकल्पिक व्यवस्था भी नहीं की जा रही है, इससे सैकड़ों लोगों को रोज पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

खबरें और भी हैं...