तेली खाम्ही किसानो को नही मिला मुआवजा, ओला से हुआ है नुकसान
लोरमी | लोरमी के तेली खाम्ही के किसानो ंको ओला वृष्टि से हुई फसल नुकसानी का मुआवजा नही दिया गया है। जबकि वहां के किसानों को भारी नुकसान हुआ है। ज्ञात हो कि पिछले महीने क्षेत्र में भारी बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई थी जिससे हजारो किसानों का फसल बर्बाद हो गया था। शासन ने पीड़ित किसानों को मुआवजा राशि देने का निर्णय लिया गया था, जिसके तहत पटवारी और ग्राम सेवकों द्वारा फसल नुकसानी का सर्वे किया गया। उस समय खेत में तिवरा, चना, इत्यादि फसल लगे थे। पटवारी और ग्राम सेवक के द्वारा स्थल का निरीक्षण कर प्रकरण बनाया गया।