पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नारायण सेवा संस्थान ने राहगीरों को पीने के पानी के लिए लगवाए प्याऊ

नारायण सेवा संस्थान ने राहगीरों को पीने के पानी के लिए लगवाए प्याऊ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लोरमी| कहते हंै नर सेवा ही नारायण सेवा है भूखे को भोजन और प्यासे को पानी देना ही इन युवाओं का लक्ष्य है। नगर के युवा कुछ ऐसी ही समाजिक सेवाओं में लगे है जो प्रायः सभी दिनों में चाहे गर्मी हो बारिश हो या ठण्ड इन सभी ऋतुओं में लोगों को कुछ समस्या ना हो इसके लिए प्रयास करते रहते हैं। नारायण सेवा संस्थान लोरमी ईकाई के सेवकों के द्वारा स्व. लीलावती जायसवाल की स्मृति में नगर के वार्ड क्रमांक 7 गुरूद्वारा चौक और श्री हनुमान जी के मंदिर के पास से गुजरने वाले राहगीरों को पानी पिलाने के लिए प्याऊ घर का शुभारंभ किया गया। नारायण सेवा संस्थान प्रमुख लोरमी मुकेश जायसवाल ने हनुमान जी की पूजा-अर्चना कर प्याउ घर का शुभारंभ किया। कहा कि गर्मी में राहगीर गुजरते हैं उन्हे प्यास लगने पर पानी के लिए भटकना पड़ता है । इसलिए यह प्याऊ लगवाया गया है।

खबरें और भी हैं...