लोरमी| ग्राम बाघराय टोला में 30 अप्रैल से 9 दिवसीय
लोरमी| ग्राम बाघराय टोला में 30 अप्रैल से 9 दिवसीय पांच कुंडीय विष्णु महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इसकी तैयािरयां की जा रही है। आयोजन के पहले दिन जल यात्रा निकाली जाएगी। आयोजन का तीसरा तीसरा साल है। महायज्ञ में ग्राम आचार्य पं. प्रमोद कुमार पाठक, यज्ञाचार्य पं. राधेश्याम चैबे, उपआचार्य पं. सौरभ पयासी रहेंगे। इस आयोजन को सफल बनाने समिति अध्यक्ष सुखराम साहू, उपाध्यक्ष खम्हन निषाद, धनउ यादव, लखन सिंह नेताम, नारायण कुशराम, कमल सिंह मरकाम सहित ग्रामीण सक्रिय हैं।