पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी समारोह के दौरान सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 11 लोग झुलसे

शादी समारोह के दौरान सिलेंडर लीक होने से लगी आग, 11 लोग झुलसे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर| शादी में गैस सिलेंडर लीक हो जाने के कारण आग लग गई। इससे टैंट जल गया। आग से करीब 11 लोग झुलस गए। सभी को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुदरासन में रघुवीर सिंह के बेटे एेरावत की शादी का मेल कार्यक्रम था। रात को करीब सवा 10 बजे अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया और आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से रामनिवास निवासी कायमसर, विनोद शर्मा निवासी कायमसर, परबतसिंह निवासी सुदरासन, राजकुमार निवासी लोसल, प्रभु सैनी निवासी लोसल, लालाराम निवासी चांदसर, लक्ष्मण निवासी चांदसर, ओमसिंह निवासी सुदरासन, सुंदर निवासी सुदरासन व नरेंद्र सिंह निवासी सुदरासन झुलस गए।

खबरें और भी हैं...