स्कूल एवं फाउंडेशन का शुभारंभ
सीकर| शेखावाटी शिक्षण समूह लोसल द्वारा मोलासर में शेखावाटी स्कूल एवं फाउंडेशन का शुभारंभ किया गया। समूह के चेयरमैन बीएल रणवां ने बताया कि शुभारंभ सांसद सुमेधानंद ने किया। संस्था में पश्चिमी राजस्थान के बालक और बालिकाओं को नौवीं से 12वीं तक की स्कूली शिक्षा के साथ जेईई एवं एनईई की तैयारी कराई जाएगी। कार्यक्रम में समूह की विभिन्न इकाइयों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुतियां दी गई। इस मौके पर मोलासर प्रधान ज्ञानाराम भाकर, लोसल पालिकाध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, बालूराम रणवा, रामदेवसिंह लेघा, सत्यनारायण कालिका, मोहम्मद शरीफ कुरैशी, गोविंदराम बिजारणियां, महावीर मिश्रा, नरेश शर्मा, गौरी शंकर शर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।