पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शादी के दौरान सिलेंडर लीक, आग लगने से 11 लोग झुलसे, छह रैफर

शादी के दौरान सिलेंडर लीक, आग लगने से 11 लोग झुलसे, छह रैफर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. एसके अस्पताल में अव्यवस्था के खिलाफ आक्रोश जताते घायलों के परिजन।

लोसल के पास सुदरासन में रात सवा 10 बजे हुआ हादसा

भास्कर संवाददाता | सीकर

शादी समारोह के दौरान गैस सिलेंडर लीक हो जाने के कारण आग लग गई। इससे टैंट जल गया। आग से 11 लोग झुलस गए। सभी को सीकर के कल्याण अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें छह लोगों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जयपुर रैफर किया गया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुदरासन में रघुवीर सिंह के बेटे एेरावत की शादी का मेल कार्यक्रम था। रात को करीब सवा 10 बजे अचानक गैस सिलेंडर का पाइप निकल गया और आग लग गई। इससे अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग से रामनिवास निवासी कायमसर, विनोद शर्मा निवासी कायमसर, परबतसिंह निवासी सुदरासन, राजकुमार निवासी लोसल, प्रभु सैनी निवासी लोसल, लालाराम निवासी चांदसर, लक्ष्मण निवासी चांदसर, ओमसिंह निवासी सुदरासन, सुंदर निवासी सुदरासन व नरेंद्र सिंह निवासी सुदरासन झुलस गए। सभी को एसके अस्पताल में भर्ती कराया गया। इनमें से राजकुमार, नरेंद्र सिंह, विनोद, लालाराम, निवास सैनी व प्रभुदयाल को जयपुर रैफर किया गया है।

एंबुलेंस के अभाव में तड़पते रहे घायल | एसके अस्पताल में एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण जयपुर रैफर किए गए घायल तड़पते रहे। करीब एक घंटे बाद एक एंबुलेंस आई, लेकिन उसमें चार लोगों को ही ले जाया जा सका। दो अन्य को उसके बाद आई दूसरी एंबुलेंस से भेजा गया।

परिजनों ने जताया आक्रोश | एसके अस्पताल में मौजूद घायलों के परिजन व्यवस्था में खामियों को लेकर आक्रोश जताते रहे। उनका कहना था कि अस्पताल प्रशासन मामले को गंभीरता से नहीं ले रहा है। इसीलिए समय पर एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो पाई।

एसके अस्पताल में भर्ती घायल।

खबरें और भी हैं...