- Hindi News
- National
- दो बच्चों की मां ने फांसी लगाई, मृतका के पिता ने सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कराया
दो बच्चों की मां ने फांसी लगाई, मृतका के पिता ने सास के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा कराया
सीकर| लोसल के भुहाला क्षेत्र के मेघवालोंं की ढाणी में पति को खाना देकर काम पर भेजने के बाद दो बच्चों की मां ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। विवाहिता के पिता ने उसकी सास पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। लोसल थाने के एसएचओ अभयसिंह ने बताया कि भुहाल के मेघवालों की ढाणी की सरिता देवी (23) प|ी ईश्वरसिंह ने सोमवार को सुबह अपने कमरे में हुक से फांसी लगा ली। पुलिस ने सरिता को फंदे से उतार अस्पताल लेकर आई, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया। एसएचओ ने बताया कि ईश्वरसिंह सीकर की प्रिटिंग प्रेस में काम करता है और रोज की तरह काम पर जाने के लिए घर से निकल गया। इसके बाद उसकी प|ी ने फांसी लगाकर जान दे दी। सरिता का विवाह पांच साल पहले ईश्वर के साथ हुआ था। सरिता के दो मासूम बच्चे हैं। बड़ी पुत्री साढ़े तीन साल की है और पुत्र की उम्र सवा साल है। लोसल थाने में सरिता के पिता चंदेली का बास तन सिहोट बड़ी निवासी सीताराम ने लोसल थाने में दर्ज मुकदमे में बताया कि शादी के बाद से ही उसकी सास विमला देवी उनकी बेटी को परेशान करती थी। जिससे परेशान होकर उसकी बेटी ने आत्महत्या कर ली। पिता ने आरोप लगाया कि सोमवार को सुबह बेटी के फांसी लगाने की जानकारी मिली।