लोसल| कस्बे की शेखावाटी इंटरनेशनल एकेडमी में पहली बार 11 दिवसीय समर कैंप शुरू किया गया। इसे लेकर क्षेत्र के विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। कैंप में हाॅबी क्लासेज, डांस, एरोबिक्स, म्यूजिकल वाद्य यंत्र व वाकल, ड्रांइग, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, स्केटिंग, बैडमिंटन, क्रिकेट, ताइक्वांडो, मार्शल आर्ट, टेबल टेनिस आदि आयोजनों में बड़ी संख्या में बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम का उद्घाटन निदेशक जितेंद्र रणवां ने किया। रणवां ने विद्यार्थियों को अनुशासन व रुचि के अनुसार कक्षाओं का चयन करने व उत्साह से भाग लेने की बात कही।