पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • युवाओं ने हलवाई को सिलेंडर से गैस लीक होने की बात बताई थी सुना नहीं, कुछ सैकंड बाद ही लग गई थी आग, दो की हालत गंभीर

युवाओं ने हलवाई को सिलेंडर से गैस लीक होने की बात बताई थी सुना नहीं, कुछ सैकंड बाद ही लग गई थी आग, दो की हालत गंभीर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | मौलासर/सीकर

नागौर-सीकर सीमा पर स्थित सुदरासन गांव में शादी से एक दिन पहले प्रीतिभोज कार्यक्रम के दौरान सिलेंडर की पाइप लीक होने से अचानक आग लगने के मामले में सामने आया कि युवाओं ने हलवाई को सिलंेडर लीक की जानकारी दी थी, लेकिन ध्यान नहीं दिया। कुछ ही सैकंड बाद आग लग गई। हालांकि युवकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तत्काल आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास किया, लेकिन आग की लपटों में आने से वे झुलस गए। हादसे में 11 जनों को उपचार के लिए सीकर भेजा गया। उनमें से छह जनों को जयपुर के लिए रैफर किया गया। दो की हालत गंभीर है।

सीकर में भर्ती घायल पांच जनोंं को प्राथमिक उपचार के बाद बुधवार सुबह 11 बजे छुट्टी दे दी गई। सुदरासन निवासी रघुवीर सिंह के पुत्र ऐरावत की बुधवार को होने वाली शादी के उपलक्ष्य में प्रीतिभोज में हादसा हुआ था।

एक घंटे में पाया काबू, ग्रामीणों ने दिया साथ, जान पर खेल बचाई जिंदगी

मौलासर. हादसे के बाद बुधवार को घटनाक्रम बताते परिजन।

सीकर अस्पताल से 5 घायलों को मिली छुट्टी

हादसे के बाद जिसको जो वाहन मिला, उसी से ही घायलों को वाहनों में बिठाकर सीकर ले गए। जहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए विनोद पुत्र सीताराम शर्मा हलवाई, नरेंद्र पुत्र पीरूसिंह सुदरासन, लालाराम पुत्र नारायणराम माली क्यामसर, रामनिवास सुदरासन, राजकुमार पुत्र रामनिवास लोसल, प्रभुराम पुत्र मोहनलाल लोसल को जयपुर रेफर किया गया। जबकि भोमसिंह पुत्र बहादुर सिंह सुदरासन, सुंदरलाल पुत्र ज्ञानाराम सुदरासन, पर्वतसिंह पुत्र देवीसिंह सुदरासन, बिहारी लाल व नंदूलाल निवासी उत्तराखंड आदि को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।

महिलाओं और बच्चों को पहले सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया

भास्कर संवाददाता ने मौके पर जाकर व प्रत्यक्षदर्शियों से पूरी जानकारी ली। इस पर सामने आया कि शादी को लेकर पहले दिन यानी मंगलवार को प्रीतिभोज रखा गया जो उनके घर के पास ही खाली बाड़े में टैंट लगाकर किया जा रहा था, जबकि मेहमानों को गर्म पूड़ी परोसने के लिए दूल्हे के पिता रघुवीर सिंह स्वयं के घर के पिछवाड़े बनी रसोई घर में हलवाइयों के लिए व्यवस्था की। वहां पूड़िया बनाने का कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक सिलेंडर से गैस पाइप निकलने व आग पकड़ लेने से चारों तरफ अफरा-तफरी मच गई।

प्रत्यक्षदर्शी विजेंद्र मिस्त्री, हाकम अली, देवेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह व महेंद्र सिंह ढिगाल आदि ने बताया कि सब कुछ अच्छा चल रहा था। शादी में आए मेहमान खाना खा रहे थे, लेकिन अचानक हुए हादसे से चीख पुकार मच गई। हर व्यक्ति ने अपने स्तर पर आग को बुझाने का प्रयास किया। इसी दौरान किसी ने गर्म तेल की कढ़ाई में आग बुझाने के प्रयास में पानी डाल दिया। इससे गर्म तेल चारों ओर उछल गया। इससे उसके आसपास जो भी लोग मौजूद थे, वो गर्म तेल से झुलस गए।

खबरें और भी हैं...