पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लवकुशनगर को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

लवकुशनगर को जिला बनाने के लिए मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लवकुशनगर |भाजयुमो के चलो पंचायत की ओर कार्यक्रम में शामिल होने राजनगर के खजवा गांव आए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को एयरपोर्ट पर लवकुशनगर को जिला बनाए जाने के लिए एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन लवकुशनगर जिला बनाओ संघर्ष मोर्चा के 5 सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा। प्रतिनिधि मंडल ने ज्ञापन के साथ इस संबंध में एक वृहद फाइल भी मुख्यमंत्री को सौंपी। प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री को लवकुशनगर को जिला बनाने की आवश्यकता, क्षेत्र की भौगोलिक स्थित, राजनैतिक स्थिति के साथ यहां की मौलिक समस्याओं से भी अवगत कराया। ज्ञापन लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि धैर्य रखें, जल्द लवकुशनगर क्षेत्र को खुशखबरी मिलेगी। गौरतलब है कि लवकुशनगर को जिला बनाए जाने के लिए पिछले 18 वर्षों से मुहिम चलाई जा रही है, इसके तहत कई बार धरना प्रदर्शन हुए, अनेक बार अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपे गए हैं। इस बार क्षेत्र वासियों ने शपथ ली है कि अगर लवकुशनगर को जिला बनाने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं गई तो वह वोट नहीं देंगे।

खबरें और भी हैं...