पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अंाबेडकर एक विचारधारा : एसएस प्रसाद

अंाबेडकर एक विचारधारा : एसएस प्रसाद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राष्ट्रीय अंबेडकर विचार मंच द्वारा शनिवार को लोयाबाद में डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। इस दौरान गरीब बच्चों के बीच कॉपी पेंसिल का वितरण किया गया। इससे पूर्व बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। कार्यक्रम में शिव शंकर प्रसाद ने कहा कि अंबेडकर सिर्फ एक नाम नहीं बल्कि एक विचारधारा है। समारोह में जय प्रकाश पांडेय, लखन राम, कपिलदेव पासवान, रामानंद राम, रमेश राजा, उमेश हाड़ी, नरेश पासवान, शंकर केशरी, रौशन पासवान, कारू गुप्ता, राकेश चौधरी, मनोज पासवान, जीतू पासवान आदि उपस्थित थे। इधर गड़ेरिया में अंबेडकर जयंती को समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। मौके पर संतोष राम, मुकेश प्रमाणिक, रजत सिंह, मनोज कुमार, अनुज पासवान, संजय तूरी, विजय बाउरी, श्याम दास, अमित सिंह आदि थे।

नावागढ़ : खरखरी रेलवे पुल के समीप बाबा साहेब की जयंती मनाई गई। इस दौरान बाबा साहेब की प्रतिमा लगाने के लिए प्रमुख मीनाक्षी रानी गुड़िया द्वारा शिलान्यास किया गया। साथ ही उस स्थान का नामकरण अंबेडकर नगर के रूप में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलारीटांड़ के मुखिया दिलीप कुमार विश्वकर्मा व संचालन निमाई चंद्र दास ने किया।

तेतुलमारी : सरस्वती शिशु विद्या मंदिर तेतुलमारी एवं राजगंज भाजपा मंडल द्वारा डा भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्जवलित कर व चित्र पर फूलमाला अर्पित कर किया गया। विद्यालय के सचिव डीएन मिश्रा ने उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की बात कही। वहीं राजगंज भाजपा मंडल द्वारा निछानी मध्य विद्यालय में जयंती मनाई गई। मौके पर अजय सिंह, रंजीत सिंह, पप्पू सिंह, रामप्रसाद महतो, सुबोध सिंह, पंकज सिंह आदि उपस्थित थे।

महुदा : अंबेडकर विचार मंच मुरलीडीह 20/21 पिट्स द्वारा जयंती मनाई गई। मौके पर अंबेडकर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर फूलमाला चढ़ाया गया। मौके पर गौरचंद बाउरी,अब्दुल समद अंसारी, रमेश बाउरी, सुनील हाड़ी, संजय कुमार, भोला प्रमाणिक आदि थे। वहीं पंचायत सचिवालय कांड्रा में भी जयंती मनाई गई। इस अवसर पर मुखिया चक्रधारी महतो, शिवानी महतो, शिवाकर महतो, गुलजार अंसारी, उमा रानी राय, दशरथ महतो आदि मौजूद थे।

केंदुआ : गोधर कांग्रेस कार्यालय में बाबा साहब की जयंती मनाई गई। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक तथा विशिष्ट अतिथि कांग्रेस के युवा नेता सह जमसं के संयुक्त महामंत्री अभिषेक सिंह उपस्थित हुए। सभी ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मौके पर देवेंद्र कुमार, पार्षद कर्मी देवी, राजा आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...