पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्षिक प्रतियोगिता के सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

वार्षिक प्रतियोगिता के सफल बच्चों को किया गया सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमजी किड्स प्ले स्कूल में सोमवार को आयोजित वार्षिक प्रतियोगिता समारोह में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। वरीय अभियंता श्रीराम रजक ने विजेता को पदक व ट्रॉफी प्रदान किया। पेंटिंग प्रतियोगिता में सृष्टि जोया, विश्वजीत तथा नैना प्रथम, गाजी, आर्यन, आदित्य द्वितीय, मोईन, सुधांशु तथा आयुष तृतीय स्थान पर रहे। डांसिंग में जोया, खुशी, कनक प्रथम, काव्या, आराध्य व नैना द्वितीय, कैफिया, विश्वजीत, नैंसी तृतीय, स्पून रेस में आर्यन, नैंसी, कैफिया प्रथम, अतुल्य, कनक, काव्या द्वितीय, जलेबी रेस में आर्यवीर, सायका, शौर्य प्रताप प्रथम, सत्यम, खुशी, ऋषिका द्वितीय, रणवीर, सुधांशु, नैना तृतीय को पुरस्कार प्रदान कर हौसला बढ़ाया गया। मौके पर अभियंता ने कहा कि बहुमुखी प्रतिभा के धनी इन बच्चों को सम्मानित कर खुशी का अनुभव हुआ। उन्होंने कहा कि लोयाबाद क्षेत्र में डॉक्टर माउंटेसरी के सपना व सिद्धांत पर आधारित प्ले एंड एक्टिविटी स्कूल की नितांत आवश्यकता थी। इस जिम्मेवारी को एमजी किड्स प्ले स्कूल दो वर्षों से सफलता पूर्वक निभा रही है। स्कूल के निदेशक महादेव राऊत ने कहा कि जो बच्चे आज यहां पढ़ रहे हैं, वहीं बच्चे आगे चलकर देश के कर्णधार बनेंगे। इस तरह की प्रतियोगिता से बच्चों में पढ़ाई के अलावा अन्य गुणों का पहचान एवं विकास होता है।

विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार देते मुख्य अतिथि।

खबरें और भी हैं...