शहीद के नाम पर हो सड़क का नामकरण : सेनगुप्ता
लोयाबाद | कांको मठ से गोल बिल्डिंग तक बनने वाली सड़क का नाम रघुवर दास के नाम पर किए जाने का प्रस्ताव पर खुद मुख्यमंत्री रघुवर दास द्वारा आपत्ति जताए जाने पर पार्षद नंद दुलाल सेनगुप्ता ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताया है। पार्षद ने सड़क का नाम वीर शहीद अब्दुल हमीद के नाम पर करने की बात कही।