लोयाबाद | कोयला मंत्री द्वारा कोल स्टाॅक का अविलंब डिस्पैच करने के कड़े आदेश के बाद बीसीसीएल मुख्यालय के अधिकारी रेस हुए। इसे लेकर शुक्रवार को डीटी डी गंगोपाध्याय ने लोयाबाद रेलवे स्टेशन में संभावित रेलवे साइडिंग का निरीक्षण किया। उन्होंने केडीएस टू साइडिंग के अलावा नगरी जोर व निचितपुर नाला का भी निरीक्षण किया। इस नाला से नगरी जोर का पानी पिछले साल निचितपुर खदान में घुसा था। प्रबंधन की कोशिश है कि इस बार बारिश का पानी उक्त नाला से खदान में न घुसे। केडीएस टू में एक और नई साइडिंग बनाने की बात चल रही है। निरीक्षण के दौरान डीटी के साथ जीएम मुख्यालय एके दत्ता, सिजुआ क्षेत्र के जीएम पी चंद्रा, एजीएम चंदन भट्टाचार्य, बांसजोड़ा के पीओ एके सिंह आशुतोष कुमार, केके सिन्हा आदि मौजूद थे।
साइडिंग निर्माण के लिए कनकनी हनुमान बाजार हटेगा : जीएम | सिजुआ क्षेत्र के जीएम पी चंद्रा ने निरीक्षण के क्रम में बताया कि लोयाबाद रेलवे स्टेशन के समीप कोयले का डिस्पैच के लिए साइडिंग बनाने से पहले कनकनी हनुमान बाजार का स्टाफ क्वार्टर को खाली कराया जाएगा।