पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एसएसपी से की जांच की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बांसजोड़ा निवासी व आयुर्वेद चिकित्सक डाॅ एसएन सिंह ने एसएसपी को पत्र देकर चिकित्सा विभाग द्वारा केंदुआडीह थाना में उनके खिलाफ दर्ज कराई गई प्राथमिक को गलत बताते हुए इंसाफ की गुहार लगाई है। उन्होंने इस बाबत असैनिक शल्य चिकित्सक सह मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक, अनुमंडलाधिकारी व केंदुआडीह थाना प्रभारी को भी पत्र देकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। अधिकारियों को प्रेषित पत्र में सिंह ने कहा है कि वे पिछले इक्कीस वर्षों से आयुर्वेदिक पद्धति से समाजिक एवं परोपकारी उद्देश्य से छोटी बीमारियों से ग्रसित लोगों का इलाज़ करते आ रहे हैं। जो प्रथम चिकित्सीय उपचार के श्रेणी में आता है। उनके पास वैसे लोग इलाज कराने के लिए आते हैं जो बड़े अस्पतालों में पैसा के अभाव में इलाज नहीं करा पाते हैं। गंभीर बीमारी से ग्रस्त लोगों का उपचार नहीं करते हैं। वैसे रोगियों को बड़े अस्पताल में इलाज कराने की सलाह देते हैं।

न्यूनतम शुल्क पर और असहाय व गरीब रोगियों का मुफ्त में उपचार करते हैं। उनकी बढ़ती ख्याति को देखते हुए सरकारी चिकित्सा अधिकारी ने एक सोची समझी साजिश व पूर्वाग्रह से ग्रसित हो कर उनके खिलाफ कार्रवाई की है।

खबरें और भी हैं...