पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • महीने में दूसरी बार लाडोवाल के जंगल में लगी आग, आधे घंटे में पाया गया काबू

महीने में दूसरी बार लाडोवाल के जंगल में लगी आग, आधे घंटे में पाया गया काबू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एक महीने में दूसरी बार लाडोवाल स्थित टाइगर सफारी के पास अचानक जंगल को आग लग गई। आग लगी देख राहगीरों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया। फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आध घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि समय रहते काबू पाने से कोई बड़ा नुकसान होने से टल गया। जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अचानक टाइगर सफारी के पास जंगलों में आग लग गई। इस पर फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच कर काबू पा लिया। गौर हो कि कुछ दिन पहले भी इसी तरह लाडोवाल के जंगलों में आग लग गई थी, लेकिन आग लगातार फैलती रही। इस कारण करीब 2-3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया था।

धार्मिक स्थान पर मोबाइल साइलेंट करने पर पति और सास ने पीटा, मामला दर्ज

क्राइम रिपोर्टर | लुधियाना

धार्मिक स्थान पर माथा टेकने गई महिला ने अपना मोबाइल साइलेंट कर लिया। इस बात पर गुस्से उसके पति और सास ने उसे पीटा। पीड़िता गली नंबर 4 शेरपुर खुर्द की अश्विन कौर है। थाना मोती नगर पुलिस ने अश्विन की शिकायत पर पति दीप सिंह, सास कमलजीत कौर पर केस दर्ज किया है। अश्विन ने बताया कि 18 मई शाम वह गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब में माथा टेकने गई थी। वहां मोबाइल साइलेंट कर लिया। तभी पति ने फोन किया, जिसका उसे पता नहीं चला। कुछ देर बाद मिस कॉल देखी तो उसे फोन कर बताया कि पाठ कर रही थी। इसके बाद वह घर पहुंची तो पति, सास फोन न उठाने की बात पर गालियां दी, उसने एेतराज किया तो बुरी तरह पीटा। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

खबरें और भी हैं...