पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पुलिस ने मौके पर पहुंच गवाहों के लिए बयान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| कोट मंगल सिंह की गली नंबर 7 में रिटायर्ड सैनिक नायक किशोर चंद शर्मा पर जानलेवा हमला करने के मामले में रविवार पुलिस ने वहां जाकर गवाहों के बयान लिए। दो गवाहों ने पुलिस को अपने बयान दर्ज करवाए। पुलिस ने उनके बयान नोट कर अगली कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं थाने में सरेंडर करने वाले दो आरोपी आशु और मुनीष धवन को सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा, जबकि बाकी मुख्य आरोपियों समेत पांच अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। गौर हो कि जख्मी किशोर चंद शर्मा 27 अप्रैल की शाम अपने दोस्त के घर उसे मिलने गए थे। इसी दौरान सात लोगों ने किशोर चंद पर जानलेवा हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया था। थाना डाबा पुलिस ने इस मामले में अमरजीत पप्पू, उसकी बहन ऊषा रानी, जीजा अमरनाथ, ऊषा रानी के दो बेटों आशु, मनीष धवन, भांजे सुनील और एक परिचित हरजिंदरपाल गोगना के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

खबरें और भी हैं...