पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

इलाके के 13 युवकों को किया काबू, माहौल शांत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| प्रीत विहार में दो समुदायों के बीच हुए विवाद के बाद पुलिस ने इलाके के 13 युवकों को गिरफ्तार किया है। ये विवाद धार्मिक जगह के निर्माण को लेकर हुआ था। सिविल अस्पताल में दाखिल उबैस निवासी प्रीत विहार ने बताया कि वह शुक्रवार परिवार के साथ घर के बाहर बैठा था तभी करीब 100 लोग आए और उस पर लाठियों और रॉड से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग निकले। हमले में उसके साथ चार अन्य लोगों को भी चोटें आई थीं। उबैस के अनुसार उनकी ओर से इलाके में ही कुछ जगह खरीदी हुई है और यहां पर धार्मिक स्थल का निर्माण करना चाहते हैं। मगर कुछ लोग इसका विरोध कर रहे हैं। पुलिस ने प्रीत विहार के ही मोहित, दविंदर, जस्सा, चांदी, भिंदा, साहिल, सन्नी, रवि, साथी, किशन लाल, करन, संजू, दीपू के खिलाफ पर्चा दर्ज किया है। एएसआई जोगिंदरपाल सिंह ने बताया कि शनिवार को इलाके में रैपिड एक्शन फोर्स तैनात की गई थी। अब माहौल शांत है।

खबरें और भी हैं...