ऐसे भड़की आग... लुधियाना-जालंधर हाईवे पर पुरानी चुंगी के सामने मंझ फग्गोवाल के रास्ते में रविवार दोपहर सूखी झाड़ियों में आग लग गई। आग भड़कने के बाद नजदीक स्थित बेस्ट प्राइस काॅम्प्लेक्स की बाउंड्री तक पहुंच गई।
फायर सिस्टम अपडेट रहने का मिला फायदा
शुक्र है बचाव हो गया... काॅम्प्लेक्स में फायर सेफ्टी सिस्टम लगा होने की वजह से वहां मौजूद मुलाजिमों और सिक्योरिटी गार्ड्स ने फौरन आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए वरना काॅम्प्लेक्स में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ सकती थीं। आग बुझाने वाले काॅम्प्लेक्स के मुलाजिमों के ट्रेंड न होने की वजह से प्रेशर के कारण हिल रहे पानी के पाइप को संभालने में भारी मशक्कत भी करनी पड़ी, फिर भी वे लगे रहे।
ज्यादातर संस्थानों में फायर सिस्टम नहीं हैं अपडेट
इनको मिली राहत... जब तक फायर ब्रिगेड वहां पहुंची तो इस बीच बीस मिनट में काॅम्प्लेक्स के मुलाजिम काफी हद तक आग पर काबू पा चुके थे। फिर भी फायर कर्मियों ने झाड़ियों में सुलग रही आग को पूरी तरह बुझाने का काम किया। फोटो : भास्कर