मायके जाने के लिए घर से निकली महिला लापता, नामालूम पर पर्चा
लुधियाना| मायके जाने के लिए निकली महिला शकी हालात में लापता हो गई। महिला रोज एन्कलेव सिविल लाइंस की रहने वाली रश्मि है। थाना डिवीजन नंबर आठ पुलिस ने रश्मि के पति अजय व्यास की शिकायत पर नामालूम आरोपी पर अगवा करके बंधक बनाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में अजय ने बताया कि उसकी प|ी का मायका बाड़मेर राजस्थान में है। 17 मई सुबह वह मायके जाने के लिए घर से निकली थी, लेकिन वह मायके नहीं पहुंची और उसके बाद वापस घर भी नहीं लौटी। काफी जगह तलाश करने के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। उसने शक जताया कि किसी नामालूम आरोपी ने रश्मि को अगवा कर लिया है और किसी अज्ञात जगह पर बंधक बनाकर रखा हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर रश्मि की तलाश कर रही है।