पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • पश्चिम एक्स. के रिजर्वेशन डिब्बों में सफर करते पकड़े 29 एमएसटी पैसेंजर

पश्चिम एक्स. के रिजर्वेशन डिब्बों में सफर करते पकड़े 29 एमएसटी पैसेंजर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| स्पेशल रेलवे मजिस्ट्रेट जालंधर राजपाल रावल की तरफ से ट्रेन 12926 पश्चिम एक्सप्रेस में चेकिंग जालंधर से लुधियाना रेलवे स्टेशन तक की गई। ट्रेन में एमएसटी वालों को रिजर्वेशन डिब्बों में सफर करते पकड़ा और जुर्माना लगाया। स्टेशन पर रेल लाइन क्रॉस करने वाले 16 यात्रियों को भी आरपीएफ ने पकड़ कर मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर जुर्माना लगाया गया। पश्चिम एक्सप्रेस में जालंधर से लुधियाना की तरफ आ रहे 29 एमएसटी वालों को रेलवे एक्ट सेक्शन 137 के तहत 14 हजार जुर्माना किया है। लाइन क्रॉस करने पर सेक्शन-147 के तहत 16 लोगों को 1600 रुपए तक जुर्माना किया गया।

खबरें और भी हैं...