जिला रोजगार दफ्तर में लगाया जागरुकता कैंप
लुधियाना| एमजीएसवीवाई योजना के तहत चुने गए उम्मीदवारों के लिए जिला ब्यूरो ऑफ रोजगार और ट्रेनिंग दफ्तर में जागरुकता कैंप लगाया गया। डिप्टी डायरेक्टर मीनाक्षी शर्मा ने उन्हें 20 से 27 अप्रैल तक लग रहे प्लेसमेंट कैंपों में हिस्सा लेने और प्लेसमेंट के लिए आ रही कंपनियों से लाभ प्राप्त करने के तरीके बताए। उन्होंने नौजवानों को नशे और अन्य सामाजिक कुरीतियों से दूर करने को भी प्रेरित किया।