पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सरकार ने डीसी से मांगी जिले के सुविधा मुलाजिमों की सूची

सरकार ने डीसी से मांगी जिले के सुविधा मुलाजिमों की सूची

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सेवा केंद्र खुलने के बाद बेरोजगार हुए सुविधा सेंटर मुलाजिमों के बारे में सरकार ने डिप्टी कमिश्नरों से रिपोर्ट मांगी है। डायरेक्टर (इंडस्ट्री) ने इस बारे में मुख्यमंत्री और चीफ सेक्रेटरी के आदेशों का हवाला देकर डीसी को उनके जिले के सुविधा मुलाजिमों की लिस्ट भेजकर पूछा है कि इसमें चेक किया जाए कि सभी सुविधा मुलाजिम शामिल हैं या नहीं। यह भी चेक करने को कहा गया कि इनमें से कितने नौकरी कर रहे हैं और कितने अब भी बेरोजगार घूम रहे हैं, जो बेरोजगार हैं वो किस लोकल इंडस्ट्री या महकमे में काम करने को तैयार हैं। डिप्टी कमिश्नरों को 20 अप्रैल तक यह लिस्ट भेजने को कहा गया है। बता दें कि सितंबर 2016 में सेवा केंद्र खुलने के बाद से ही सुविधा सेंटर के पूरे पंजाब में 1100 मुलाजिम हड़ताल पर चले गए थे। राज्य में सरकार बदलने के बाद उन्होंने कई बार सीएम व चीफ सेक्रेटरी से मिलकर उन्हें रोजगार देने की मांग की थी।

खबरें और भी हैं...