पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • 35 स्टूडेंट्स रोल ऑफ ऑनर, 53 स्टूडेंट्स कॉलेज कलर से सम्मानित

35 स्टूडेंट्स रोल ऑफ ऑनर, 53 स्टूडेंट्स कॉलेज कलर से सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में एनुअल प्राइज डिस्ट्रीब्यूशन फंक्शन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ कॉलेज डेवल्पमेंट काउंसिल के डीन और एग्जामिनेशन कंट्रोलर डॉ. परविंदर सिंह ने मुख्य मेहमान के तौर पर शिरकत की। कॉलेज प्रिंसिपल सविता शर्मा ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। कॉलेज प्रिंसिपल ने सेशन के दौरान कॉलेज स्टूडेंट्स द्वारा हासिल की गई उपलब्धियों को एनुअल रिपोर्ट में पढ़ा। उन्होंने अकेडेमिक्स, स्पोर्ट्स और कल्चरल एक्टिविटीज में हासिल की गई सफलता के बारे में सभी का बताया। उन्होंने स्टूडेंट्स के साथ ही टीचर्स को इस शानदार सफलता के लिए बधाई दी। इस मौके पर आर्ट्स, कॉमर्स, साइंस, पीजीडीसीए, जर्नलिज्म और सीबीए के एड ऑन कोर्सेस के 740 स्टूडेंट्स को डिग्रियां देकर सम्मानित किया गया। 35 स्टूडेंट्स को रोल ऑफ ऑनर, 53 स्टूडेंट्स को कॉलेज कलर, 155 स्टूडेंट्स को स्पोर्ट्स, अकेडेमिक्स, सोशल और कल्चरल एक्टिविटीज में शानदार प्रदर्शन करने पर मैरिट सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया।

गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में डिग्रियां हासिल कर चहकती हुईं छात्राएं। फोटो : भास्कर

खबरें और भी हैं...