पंजाब के यूथ में जीतने का है एक अलग ही जुनून
पंजाब के यूथ में एक अलग ही जोश है। वे अपनी फिजिक को लेकर बहुत ही कॉन्शस हैं। उनमें एक अलग ही दम दिखाई देता है। रोडीज में हर गैंग लीडर अपनी टीम में पंजाब का कैंडीडेट चाहता है, क्योंकि वे हिम्मतवाले तो होते ही हैं और किसी से डरते भी नहीं हैं। रोडीज का कोई भी सीजन हो पंजाब के यूथ ने अपना टैलेंट दिखा हर किसी को न सिर्फ हैरान किया है, बल्कि कई रोडीज के विनर पंजाब से ही हैं। यह कहना है एडवेंचर बेस्ड रियलिटी शो रोडीज एक्सट्रीम की गैंग लीडर और बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया का। वह शुक्रवार को लोधी क्लब में होने वाली ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट में शो स्टॉपर बनने के लिए शहर के होटल रेडिसन ब्ल्यू होटल में पहुंचीं थीं। इस दौरान उन्होंने अपने स्टाइल स्टेटमेंट, अपकमिंग प्रोजेक्ट्स और काम करने की ख्वाहिश को लेकर कई बातें शेयर कीं।
आई लाइक माई स्टाइल च्वॉइस
फैशन लवर्स में इस तरह के इवेंट्स स्टाइल सेंस क्रिएट करते हैं। हर किसी का अपना एक अलग स्टाइल होता है, जो निखरकर सामने आना चाहिए। आई लाइक माई स्टाइल च्वॉइस, क्योंकि मेरे लिए स्टाइल फैशन नहीं, बल्कि फिजीकली और मेंटली कंफर्ट है। मैं कई बार डिजाइनर की ड्रेसेस कंफर्ट लेवल न होते हुए रिजेक्ट कर देती हूं। दरअसल स्टाइल आपको रिप्रजेंट करता है, इसलिए किसी का स्टाइल कॉपी न करते हुए खुद का स्टाइल स्टेटमेंट क्रिएट करना चाहिए।
स्पोर्ट्स बायोपिक करने की है ख्वाहिश
मैं अपने अब तक के एक्टिंग करियर में कई रोल कर चुकी हूं, लेकिन मेरी स्पोर्ट्स बायोपिक करने की ख्वाहिश है। फिर चाहे एथलीट बनने का मौका मिले या फिर कोच। मैं जरूर करना चाहूंगी। मैं जल्द ही प्रदीप सरकार की इला फिल्म और करण जौहर की एक शॉर्ट फिल्म में नजर आऊंगी।
पंजाबी फिल्मों के ऑफर का है इंतजार
मेरा जन्म अमृतसर का है और पंजाबी होने के नाते पंजाब और पंजाबी फिल्मोें से मुझे खास लगाव है। मैं पंजाबी गाने ही ज्यादा सुनती हूं। दिलजीत दोसांझ मेरे फेवरेट सिंगर हैं। आज पॉलीवुड इंडस्ट्री का ग्राफ बहुत बढ़ चुका है और बहुत शानदार फिल्में बन रही हैं। मेरा पंजाबी फिल्मों में काम करने का मन है और मैं पंजाबी फिल्मों के ऑफर के इंतजार में हूं। मुझे कोई पंजाबी फिल्म का ऑफर मिलता है तो तुरंत एक्सेप्ट कर लूंगी।