पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • प्राइमरी स्कूल में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का डीसी ने किया उद्घाटन

प्राइमरी स्कूल में गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का डीसी ने किया उद्घाटन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कहा शिक्षा के क्षेत्र में है विकास की जरूरत

एजुकेशन रिपोर्टर|लुधियाना

कनफेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री(सीआईआई) द्वारा बीआरएस नगर स्थित गवर्नमेंट प्राइमरी स्कूल का नवीकरण करवाया गया। स्कूल में 11 क्लासरूम, प्रिंसिपल ऑफिस, टॉयलेट्स का नवीकरण किया गया। स्कूल का उदघाटन डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने किया। इस मौके पर सीआईआई लुधियाना जोनल काउंसिल के चेयरमैन गौरव सहगल, वाइस चेयरमैन बलदेव सिंह और सीआईआई सिटी डेवल्पमेंट कोर ग्रुप नीरज सतीजा ने खासतौर पर शिरकत की। डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल ने सीआईआई द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारा देश तेजी से हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा है। शिक्षा के क्षेत्र में खासतौर पर स्कूल में काफी विकास करने की जरूरत है। इंडस्ट्री इस ओर अपना योगदान दे सकती है। इससे गरीब तबके के बच्चों को क्वालिटी एजुकेशन देने में मदद मिलेगी। साथ ही वो भी जिम्मेदार नागरिक बन कर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान दे सकेंगे। सीआईआई जोनल काउंसिल के ओंकार सिंह पाहवा ने स्कूल बिल्डिंग को सही करवाने और इंफ्रास्ट्रक्चर दिलवाने में अपना अनुभव साझा किया। गौरव सहगल ने इंडस्ट्री के लोगों को ज्यादा से ज्यादा आगे आकर शिक्षा के विकास में अपना योगदान देने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर बीजेपी डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट रविंदर अरोड़ा, कौंसलर सुनील कपूर, डिप्टी डीईओ एलिमेंट्री डिंपल मदान, ब्लॉक प्राइमरी एजुकेशन अफसर कंवलजीत कौर, एसएस भोगल, इंद्रजीत नागपाल, संजीव पाहवा, नलिन तायल, मनजिंदर सिंह, नीरज सतीजा ने भी खासतौर पर शिरकत की।

खबरें और भी हैं...