बीकॉम फर्स्ट सेमेस्टर के रिजल्ट में यशिका फर्स्ट
लुधियाना| पंजाब यूनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीकॉम फ़र्स्ट समेस्टर के रिजल्ट में श्री आत्म वल्लभ जैन कॉलेज के स्टूडेंट्स ने शानदार प्रदर्शन किया। यशिका आहुजा 78.43 पर्सेंट के साथ कॉलेज में पहली पोजीशन लेने में सफल रही। दमनप्रीत कौर 77.65 पर्सेंट के साथ दूसरा स्थान लेने में कामयाब हुई। भानुप्रताप सिंह और जसप्रीत सिंह ने 75.15 पर्सेंट लेकर तीसरी पोजीशन ली। कॉलेज के प्रेसिडेंट अशोक जैन, जनरल सेक्रेटरी नरिंदर जैन, प्रिंसिपल डॉ. रश्मि नागर और को-ऑर्डिनेटर प्रो. एचआर सैनी ने स्टूडेंट्स और फैकल्टी सदस्यों को शुभकामनाएं दीं।