पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • रौनक मेले में स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना टैलेंट

रौनक मेले में स्टूडेंट्स ने दिखाया अपना टैलेंट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गुरु नानक देव इंजीनियरिंग कॉलेज लुधियाना के एफएम 90.8 कम्यूनिटी रेडियो स्टेशन द्वारा बैसाखी के मौके पर ‘रौनक मेला 2018’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ननकाना साहिब एजुकेशन ट्रस्ट के विभिन्न इंस्टीट्यूशंस के 90 स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया। इस मौके पर कविता उच्चारण, भाषण और सिंगिंग कंपीटिशन आयोजित किया गाय। रेडियो स्टेशन के चेयरमैन डॉ. एसएस गिल ने सभी प्रतिभागियों का स्वागत किया। कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. सहजपाल सिंह ने कार्यक्रम का उदघाटन किया। उन्होंने स्टूडेंट्स को इस तरह के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने इंजीनियरिंग के महत्व और इसमें मौजूद करियर के बारे में भी जानकारी दी। विजेताओं को इनाम देकर सम्मानित किया गया। स्टेशन हेड डॉ. बीएस धालीवाल, स्टूडेंट इंचार्ज प्रो. सिमरनजीत कौर और टीचर्स ने भी कार्यक्रम में खासतौर पर शिरकत की। इस मौके पर कॉलेज स्टूडेंट्स ने भंगड़ा परफॉर्मेंस भी दी।

खबरें और भी हैं...