नेहा धूपिया ने गॉर्जियस लुक में रैंप पर की वॉक
manpreet.kaur1@dbcorp.in। लुधियाना। लाेधी क्लब में आयोजित ब्लैंडर्स प्राइड मैजिकल नाइट डेजल्ड में नए स्टाइल पेश किए गए। इसमें बॉलीवुड एक्ट्रेस नेहा धूपिया डिजाइनर सोनाक्षी राज के लिए शो-स्टॉपर बनी दिखाई दीं। नेहा के साथ 24 मॉडल्स ने करजीमो संजीता और चेजीन की धुनों के बीच इस कलेक्शन को शोकेस किया। सोनाक्षी राज के डिजायन में नेहा धूपिया काफी गॉर्जियस लग रहीं थीं। इस अवसर पर पेरनोड रिचर्ड इंडिया के सहायक उपाध्यक्ष राजा बनर्जी ने कहा कि यह एक अनूठी शैली है। फैशन लवर्स के लिए इससे बेहतर कोई चीज नहीं हो सकती।
लुिधयाना, शनिवार 14 अप्रैल , 2018
स्टाइल और फैशन का है कॉम्बिनेशन : सोनाक्षी राज
मुंबई बेस्ड सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर सोनाक्षी राज ने कहा कि मैंने इंडो वेस्टर्न साड़ी गाउन, धोती साड़ी, ट्रेच्ड कोट, जूल टोन्स, जैसी ड्रेसेस फॉर द अपकमिंग समर सीजन सेलिब्रेशनल कलेक्शन शोकेस किया है, जो काफी कंफर्टेबल है। मेरा मानना है कि अगर आप में स्टाइल है तो आप कोई भी चीज फैशनेबल बना सकते हैं। लुधियाना की लेडीज स्टाइल और फैशन को लेकर बहुत कॉन्शस हैं। वह एक्सपेरिमेंट करना जानती हैं। मैंने इस कलेक्शन में ट्रेंडी स्टाइल शोकेस किया है। इससे पहले भी कई बार लुधियाना आ चुकी हूं, तो यहां की लेडीज का टेस्ट बहुत अच्छी तरह जानती हूं। मैं आर्ट पीस नहीं डिजाइन करती, ऐसी ड्रेसेस जो हर कोई आसानी से कैरी कर सकें।
| 7