यूथ अकाली वर्करों ने काली दस्तारें सजाकर जताया रोष
लुधियाना| यूथ अकाली दल ने नानक शाह फकीर फिल्म की रिलीज के विरोध में काली दस्तारें सजाकर विरोध जताया। यूथ अकाली दल के पूर्व अध्यक्ष गुरदीप सिंह गोशा ने फिल्म में श्री गुरु नानक देव जी समेत अन्य पातरों के रूप में कलाकारों की तरफ से निभाए रोल को सिख सिद्धांतों के विपरीत बताया। उन्होंने सिख समुदाय से अपील की कि सिख समुदाय फिल्म का बहिष्कार करें। वहीं, उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी, सूचना प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी और सेंसर बोर्ड के चेयरमैन से मांग की कि ऐसी सिख धर्म आधारित फिल्मों को पास करने के लिए बोर्ड में सिख धर्म का एक मेंबर रखा जाए। उन्होंने सीएम और डीजीपी से आग्रह किया कि वह फिल्म पर पूर्ण तौर पर प्रतिबंध लगाकर गुरु साहिबान और उनके पारिवारिक सदस्यों के तौर पर भूमिका निभाने वाले कलाकारों, फिल्म निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ मामला दर्ज करें। इस मौके पर गुरविंदर सिंह, जगजीत सिंह, परमिंदर सिंह गुजराल, जसबीर सिंह, मनप्रीत सिंह, कुलविंदर सिंह, रजिंदर सिंह प्रिंस, कुलजीत सिंह, धरमिंदर सिंह, तेजिंदर सिंह मौजूद रहे।