एडीजीपी सिक्योरिटी बनने पर ढोके सम्मानित
पुलिस कमिश्नर से प्रमोट होकर एडीजीपी सिक्योरिटी बनने पर एवन साइकिल ने आरएन ढोके का सम्मान किया। कंपनी के सीएमडी ओंकार सिंह पाहवा, रिशी पाहवा, मंदीप पाहवा ने उन्हें बधाई दी। इस मौके पर नवनियुक्त पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन गिल, डिप्टी कमिश्नर प्रदीप अग्रवाल, एसएस भोगल, उमेश मुंजाल, विजय मुंजाल, गुरमीत कुलार, रविंदर अरोड़ा, संजीव पाहवा, डॉ. रवि बिंद्रा, डॉ. बलदीप सिंह, डॉ. विलियम, सुखदियाल सिंह बसंत, नरेश सरीन, हरमोहिंदर सिंह पाहवा, हेमंत सूद भी मौजूद रहे।
सीआईए-2 ने 36 बोतल शराब समेत पकड़े दो तस्कर, पूछताछ में और 1224 बोतल बरामद
लुधियाना| सीआईए-2 पुलिस ने 36 बोतल इललीगल शराब समेत दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने छुपाकर रखी 1224 बोतल शराब और बरामद करवाईं। आरोपियों की पहचान जागीरपुर रोड के विजय कुमार और टिब्बा रोड के कुलवंत सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर थाना जमालपुर में एक्साइज एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक 13 अप्रैल को वह भामियां चौक के पास गश्त कर रहे थे। वहां से एक्टिवा पर शराब लेकर जा रहे दोनों आरोपियों को काबू कर 36 बोतल शराब बरामद की। बाद में उन्होंने बालाजी कॉलोनी भामियां में किराए के कमरे में स्टोर की शराब बरामद करवाई।