पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से प्राइवेट कर्मियों की छुट्‌टी, कामकाज होगा प्रभावित

ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक से प्राइवेट कर्मियों की छुट्‌टी, कामकाज होगा प्रभावित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर कार्यरत सूबे में 250 के करीब प्राइवेट मुलाजिमों को ट्रांसपोर्ट महकमे की तरफ से कार्यरहित करने का फैसला कर दिया है। ये सभी प्राइवेट मुलाजिम सूबे के सभी ड्राइविंग टेस्ट सेंटरों पर स्मार्ट चिप कंपनी की तरफ से प्राेवाइड करवाए गए थे। ऐसे में अब इन मुलाजिमों के निकाले जाने से ड्राइविंग टैस्ट सेंटरों पर लोगों के कामकाज पर असर पड़ेगा। इसके पीछे कारण ये है कि ट्रांसपोर्ट महकमे की तरफ से निकाले गए प्राइवेट मुलाजिमों की दूसरे मुलाजिमों नहीं रखे गए हैं। ऐसे में लोगों के कामकाज अब देरी होने की संभावनाएं ज्यादा बढ़ेंगी। अगर शहर की बात करें तो सेक्टर-32 चंडीगढ़ रोड और एससीडी गवर्नमेंट कॉलेज में बने ड्राइविंग टैस्ट ट्रेक पर करीब आठ मुलाजिम प्राइवेट तौर पर काम कर रहे थे, जिनके निकाले जाने से काम प्रभावित होगा। प्राइवेट मुलाजिमों को निकलाने का फैसला असल में चंडीगढ़ स्थित ट्रांसपोर्ट कमिश्नर के साथ हुई मीटिंग में कंपनी के आयोजकों के साथ बैठक में लिया गया था।

खबरें और भी हैं...