पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘नानक शाह फकीर पर पूर्ण पाबंदी लगाएं’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| गुरुद्वारा निर्मल अकाल बुंगा साहिब शहीद बाबा जुझार सिंह से जुड़े निहंग और सिंहनियों ने रोष प्रदर्शन करते हुए फिल्म नानक शाह फकीर पर पूर्ण पाबंदी लगाने की मांग की है। तरुणा दल के मुखी जत्थेदार बाबा जोगिंदर सिंह खालसा, प्रधान कुलदीप सिंह खालसा व कुलवंत कौर खालसा ने कहा कि आरएसएस के इशारे पर बनी यह फिल्म सिखी को नष्ट करने के लिए बनाई गई है। अगर समय रहते इस पर पूर्ण पाबंदी नहीं लगाई गई तो इसके गंभीर परिणाम होंगे। तरना दल इस फिल्म को रुकवाने के लिए हर कुरबानी देने को तैयार है। इस मौके पर बलराज सिंह, बिक्रम सिंह, फतेह सिंह, सुक्खा सिंह, अमृत सिंह, हंस सिंह, दलजीत सिंह, लवजीत कौर व बबलजीत कौर भी मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...