11 मिनट में की थी डेढ़ किमी. इलाके में 2 स्नेचिंग, दो काबू
न्यू चंदर नगर में सीनियर सिटिजन और चूहड़पुर रोड पर कांग्रेसी महिला नेत्री से 11 मिनट में स्नेचिंग की वारदातें करने वाले दो आरोपियों को थाना डिवीजन नंबर चार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि एक आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर बताया जा रहा है। आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस ने उनके गैंग के लीडर समेत दो और मेंबर भी काबू किए। आरोपियों में बाड़ेवाल का सोनू कुमार और गांव सुनेत का अभय शर्मा शामिल हैं। पूछताछ के बाद पकड़े गए आरोपी गैंग लीडर सेखेवाल का जसदीप सिंह और दीप नगर का अमनदीप सिंह, फरार आरोपी सलेम टाबरी का टिंकू है। उनसे 39 मोबाइल, दो बाइक और एक्टिवा बरामद हुआ है। पूछताछ में पता चला कि जसदीप 15 दिन पहले ही जेल से जमानत पर बाहर आया है और आते ही पांच वारदातों को अंजाम दे डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया है।
एडीसीपी-1 गुरप्रीत सिंह सिकंद और एसएचओ राजवंत सिंह ने बताया कि 22 मार्च को बाइक सवार स्नेचरों ने पहले न्यू चंदर नगर में 68 साल के एके दुग्गल के गले में पहनी तीन तोले सोने की चेनी, उसके 11 मिनट बाद करीब डेढ़ किलोमीटर दूर चूहड़पुर रोड पर घर के बाहर एक्टिवा खड़ा कर रही कांग्रेस नेत्री मनीषा कपूर के गले में पहनी सोने की चेन छीनी। 11 अप्रैल को चौकी जगतपुरी इंचार्ज कपिल शर्मा ने दोनों वारदातें करने वाले सोनू और अभय को काबू कर चोरी का बाइक और छीने हुए 16 मोबाइल बरामद किया। जबकि वारदात में शामिल तीसरा आरोपी टिंकू अभी फरार है।
हर वारदात के बाद दो करते थे आराम, तीन करते काम
पुलिस जांच में पता चला कि सभी आरोपी चिट्टा पीने के आदी हैं। गैंग लीडर जसदीप सिंह पर 7 क्रिमिनल मामले दर्ज हंै। बाकी आरोपियों पर भी पर्चे हैं। पांचों आरोपियों में दो वारदात करते और एक आने-जाने वालों पर नजर रखता था, जो दो लोग एक बाद वारदात करते थे अगली बार वह रेस्ट करते और बाकी तीन वारदात को अंजाम देते थे।