पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • राहगीरों, मजदूरों को डरा धमका करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

राहगीरों, मजदूरों को डरा-धमका करते थे लूटपाट, तीन गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| मजदूरों और राहगीरों को डरा-धमका कर लूटपाट की वारदातें करने वाले तीन आरोपियों को सीआईए-2 पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गली नंबर 6 गुरू अर्जुन देव नगर के रहने वाले रवि कुमार डोगरा, गली नंबर 9 मोहल्ला गोबिंदसर शिमलापुरी के रहने वाले गगनदीप उर्फ गोगी और गली नंबर दो ग्रेवाल कालोनी शिवपुरी के रहने वाले साहिल उर्फ सोनू के रूप में हुई है। आरोपियों से वारदातों में इस्तेमाल किया चोरी का बाइक और छीने हुए 14 मोबाइल बरामद हुए है। पुलिस ने आरोपियों पर थाना डिवीजन नंबर सात में मामला दर्ज किया और उन्हें अदालत में पेश कर रिमांड लेकर पूछताछ कर रही है।

सीआईए-2 इंचार्ज राजेश शर्मा के अनुसार 12 अप्रैल को उनकी पुलिस पार्टी ताजपुर रोड पर अमृत धर्मकंडा के पास गश्त कर रहे थी। सूचना मिली कि आरोपी लूटपाट-स्नेचिंग की वारदातों को अंजाम देने के आदि हैं। वह चोरी के काले रंग के बाइक पर किसी वारदात को अंजाम देने के लिए इलाके में घूम रहे हैं। आरोपियों ने बाइक का नंबर भी मिटाया हुआ है। इस पर तुरंत नाकाबंदी कर आरोपियों को काबू कर लिया। जांच में पता चला कि थाना कोतवाली, डिवीजन नंबर दो, डिवीजन नंबर सात, थाना दुगरी में पहले भी कई क्रिमिनल मामले दर्ज हैं।

खबरें और भी हैं...