यामाहा एजेंसी में दफ्तर के ताले तोड़ चुराया सामान
लुधियाना| बस्ती जोधेवाल इलाके में स्थित यामाहा एजेंसी के दफ्तर के ताले तोड़ चोरों ने कंप्यूटर, एलसीडी, तीन हार्ड डिस्क और सीसीटीवी का डीवीआर चुरा लिया। थाना बस्ती जोधेवाल पुलिस ने एजेंसी मालिक न्यू दीप नगर धुरी लाइन के रहने वाले कुलभूषण राए की शिकायत पर नामालूम आरोपियों पर मामला दर्ज किया है।