ऑटो चलाने की आड़ में करते थे भुक्की तस्करी, दो काबू
यूपी से भुक्की लाकर लुधियाना और नवांशहर में करते थे सप्लाई
क्राइम रिपोर्टर | खन्ना
यूपी के सरसावा शहर से सस्ते दाम पर भुक्की लाकर पंजाब के लुधियाना व नवांशहर जिलों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को खन्ना में गिरफ्तार किया गया है। ये दोनों तस्कर ऑटो चलाने की आड़ में भुक्की तस्करी का धंधा करते थे। इनकी पहचान नीलकंठ निवासी सलेम टाबरी लुधियाना और बलवीर सिंह निवासी जब्बोवाल (नवांशहर) के तौर पर हुई। डीएसपी (इंवेस्टिेगेशन) रंजीत सिंह बदेशां ने बताया कि सिटी थाना एसएचओ रजनीश सूद की निगरानी में एएसआई अवतार अली की पुलिस पार्टी शक्की पुरुषों की तलाश में सदर थाना के सामने वाई प्वाइंट पर मौजूद थी। मंडी गोबिंदगढ़ साइड से आ रहे एक ऑटो रिक्शा को शक के आधार पर रोका गया। ऑटो में उक्त दोनों आरोपी सवार थे। तलाशी लेने पर ड्राइवर सीट के नीचे बने बॉक्स में से एक थैले में पड़ी 9 किलो भुक्की बरामद की गई। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि बलवीर सिंह के खिलाफ भुक्की तस्करी के दो मामले नवांशहर थाने में भी दर्ज हैं