लुधियाना| ब्रह्माकुमारी विश्व शांति सदन सेंटर झांडे में गुरबाणी जीवन जीने की कला’ विषय पर एक आध्यात्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ नन्हे-मुन्ने बच्चों की ओर से किया गया। बीके बहन सवनीत द्वारा उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक स्तर के कार्यों के बारे में बताया गया। ग्लोबल हॉस्पिटल माउंट आबू से विशेष पधारे बीके राज ऋषि ने स्पीकर डॉ. गुरचरण सिंह का संक्षिप्त परिचय दिया। इसके बाद डॉ. गुरचरण सिंह ने समाज में बढ़ रही दर्द, परेशानी, तकलीफ़ टकराव का मुख्य कारण आंतरिक शक्ति का कमजोर होना बताया। उन्होंने गुरबाणी के आधार से बताया कि परमात्मा का नाम ही आंतरिक शक्ति को बढ़ाने का एकमात्र रास्ता हैl बीके सरस्वती दीदी ने आए हुए सभी मेहमानों का धन्यवाद किया।