लुधियाना| लुधियाना लाॅयंस क्लब की तरफ विशाल मेडिकल चेकअप कैंप 27 मई रविवार के दिन लगाया जा रहा है। इसमें प्रमुख डाॅक्टरों में डाॅक्टर बख्शीश सिंह (गुर्दे एवं मूत्र रोगों के माहिर), डॉक्टर रमनवीर सिंह (शुगर के माहिर), डॉक्टर रबनिदंर सिंह कूका (दिल के रोगों के माहिर), डॉक्टर विकेश गुप्ता (छाती के रोगों के माहिर), डॉक्टर अल्पना ठाकुर (चमड़ी के रोगों के माहिर), डॉक्टर मनोज सोबती (दिमाग एवं रीड की हड्डी के माहिर), डॉक्टर हरमन सोबती (दिमाग रीढ़ की हड्डी एवं अधरंग के माहिर), डॉक्टर रविंद्र बजाज (जोड़ों के दर्द एवं पंचकर्मा के आयुर्वेदिक माहिर) अपनी-अपनी टीमों के साथ सुबह 10:00 बजे से 1:00 बजे तक रोगियों का निरीक्षण करेंगे। इस मौके पर शुगर, ईसीजी, ब्लड प्रेशर आदि जरूरी टेस्ट भी फ्री किए जाएंगे। यह जानकारी डॉक्टर राजेश थापर सेक्रेटरी लाॅयंस क्लब लुधियाना की तरफ से दी गई है।