पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘माया रूपी कंकड़ पत्थर से बढ़ रहा पापों का भार’

‘माया रूपी कंकड़-पत्थर से बढ़ रहा पापों का भार’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्वामी सत्यानंद जी महाराज की कृपा एवं स्वामी निष्काम जी के पावन सानिध्य में कृपा धाम आश्रम नजदीक दाना मंडी मॉडल टाउन एक्सटेंशन में साप्ताहिक सत्संग का आयोजन हुआ। सत्संग में स्वामी निष्काम जी ने माया को असार बताते कहा कि हर कोई माया रूपी कंकड़ पत्थर जोड़ कर अपने ऊपर पापों का भार बढ़ाता जा रहा है। हर व्यक्ति दूसरे को खुश करने में लगा हुआ है। जिस दिन तुम अपने आपको परमात्मा को खुश करने में लगा दोगे। उस दिन तुम्हारा जीवन सार्थक हो जाएगा। अपने जीते जी परमात्मा से अपने भावों में अपने किए पापों को बख्शा लीजिए। इस दौरान निष्काम साधक-साधिकाओं ने मधुर भजन \\\"मेरा तो इस जहां में कुछ नहीं तेरे सिवा दाता \\\"गाकर संगत को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर भारी संख्या में साधक-साधिकाओं ने सत्संग सुन गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया। आश्रम के सेवक हेमराज गोयल ने बताया कि आश्रम में हर बुधवार को सबके भले के लिए सांय 7 से 8:15 बजे तक विशेष प्रार्थना सभा होती है।

साप्ताहिक सत्संग में भक्तों ने भजनों का गायन किया।

खबरें और भी हैं...