आचार्य प्रवर श्री दिव्यानंद सुरीश्वर जी म. साहब (निराले बाबा) के पावन सानिध्य में बाबा गज्जा जैन कम्यूनिटी हॉल सुंदर नगर स्थित दीनानाथ प्रेम चंद जैन के निवास स्थान पर माता श्री पद्मावती देवी की चौकी का आयोजन हुआ। चौकी में सुदेश कुमारी धर्मप|ी स्वर्गीय प्रेम चंद जैन, विशाल जैन, कार्तिक जैन, संभव जैन, मुनीष जैन, प्रदीप जैन, विकास जैन ने मां पद्मावती की पवित्र ज्योति प्रज्वलित की। विशाल जैन, मुनीष जैन, स्वीटी जैन ने मधुर भजन प्रस्तुत किए। निराले बाबा द्वारा मधुर भजन \\\"यह मेरी अर्जी है, मैं नचना मैया जी दे नाला\\\" प्रस्तुत कर भक्तों को नाचने पर विवश कर दिया।निराले बाबा ने कहा कि किसी व्यक्ति में जनसाधारण से विशेष गुण शक्ति का विकास देख उसके संबंध में जो एक स्थायी आनंद ह्रदय में स्थापित हो जाता है।
माता श्री पद्मावती देवी की चौकी में भक्तों ने लगाई हाजिरी।
ये रहे मौजूद : इस अवसर पर रीशु जैन, अनुज खन्ना, संजय जैन, गौरव जैन, सचिन जैन, सनी जैन, संदीप जैन, सिकंदर जैन, सुभाष चंद, दर्शन लाल जैन, विनीत जैन, मधु जैन, किरण जैन, अंजू खुल्लर, नितु जैन, पूनम जैन, शिवानी जैन, पारूल जैन, अमित जैन, दीप्ति जैन, आस्था जैन, मोनिका जैन, मोहित जैन, गगन जैन, बिन्नी जैन, राजेश खुल्लर, विकास जैन, प्रदीप जैन, विक्रम जैन, विकास जैन, दिनेश जैन, यथार्थ जैन, केशव जैन, अर्हम जैन, विकास जैन, अनु जैन, जितेंद्र जैन, स्वीटी जैन, चहल जैन, मुनीश जैन, विभा जैन, सुनीता जैन, रुपाली जैन मौजूद थे।