पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • सत्संग में महिला मंडली ने भजनों का किया गायन

सत्संग में महिला मंडली ने भजनों का किया गायन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना| न्यू शिवाजी नगर स्थित मंदिर श्री बावा लाल दयाल जी मेंं साप्ताहिक सत्संग हुआ। सत्संग में महिला मंडल की सेविका सुनीता वाह, शारदा, शकुंतला, मधु, ललिता, फुल्लां रानी, राज रानी ने मधुर भजन गाकर संगत को मंत्रमुग्ध किया। सेवक अजय मल्होत्रा, हनी मेहता, साजन, अभय, अमन मकोल ने श्री लाल चालीसा का पाठ किया। बाबा लाल दयाल जी की आरती अरदास के साथ सत्संग को विश्राम दिया गया। मंदिर कमेटी के सदस्यों द्वारा लंगर में सहयोग के लिए अनिल नैय्यर परिवार को सम्मानित किया गया। मंदिर कमेटी के राहुल वाही, विजय चोपड़ा ने बताया कि दरबार श्री ध्यानपुर धाम की आज्ञा से महन्त श्री नारायण दास जी महाराज के जन्म दिन के उपलक्ष्य में मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा 26 मई से 1 जून तक करवाई जाएगी। कथा रोजाना शाम 5.30 से 8.30 बजे तक होगी। पूज्यनीय महाराज की आज्ञा से कथा का रसपान करवाने की सेवा पंडित राजिंदर शर्मा सेवक (सतगुरु बावा लाल दयाल जी) करेंगे। इस अवसर पर प्रदीप वर्मा, गुलशन, विजय, प्रदीप भाटिया, विनोद वर्मा, राम दत्त, सागर, सिकंदर लाल, अनिल भाटिया, अशोक भाटिया, शिवम, सुरिन्दर मकोल, अजय त्रेहन, ऊषा, प्रिया और ज्योति मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...