लुधियाना| लोक पदमा एमजेएस अस्पताल की वार्षिक मीटिंग श्री आत्मानंद जैन स्कूल दरेसी में आयोजित हुई। मीटिंग में अस्पताल कमेटी के सभी सदस्य शामिल हुए। मीटिंग में महामंत्री नरेंद्र जैन द्वारा अस्पताल में किए जा रहे कार्यों से सदस्यों को अवगत कराया गया। कोषाध्यक्ष मनीष जैन एमसी ने कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। जिसे सर्वसम्मति से सभी सदस्यों ने पास किया। नरेंद्र जैन बब्ब ने बताया कि प्रधान अरुण जैन बबला का कार्यकाल इस साल समाप्त हो रहा है। जिस पर सभी सदस्यों ने एक मत से अरुण जैन बबला को दोबारा अस्पताल का प्रधान नियुक्त किया। प्रधान अरुण जैन बबला ने नरेंद्र जैन बब्ब को महासचिव एवं मुकेश जैन एमसी को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया। इस अवसर पर चेयरमैन सतीश जैन, कन्वीनर अशोक जैन शॉल,सरप्रस्त अश्वनी जैन पप्पी, सतीश जैैैन अमन, सह सचिव राजेश जैन, डायरेक्टर तिलक राज जैन, सचिव नवनीत जैन, कमल चंद सेठिया, राजीव जैन, नरेंद्र जैन, जोगिंदर पाल जैन, कमल जैैैन, जितेंद्र जैन, मुकेश जैन बिट्टू, विपन जैन, राजेंद्र जैन, ज्ञान चंद जैन एमसी, मुकेश जैन, महिंद्रपाल जैन, वरिंंदर जैन, कमल जैन, दविंदर जैन, मुकेश जैन, संजीव जैन, नीरज जैन, अशोक जैन मौजूद थे।