लुधियाना| श्री गुरु अर्जुन देव जी के शहीदी दिवस को समर्पित महान नगर कीर्तन 13 जून को है। इसे लेकर सचखंड श्री हजूर साहिब जत्था कमेटी की ओर से तैयारियों को लेकर मीटिंग गांधी नगर में की गई। इसमें कुलदीप सिंह दीपा ने बताया कि शहीदों के सरताज श्री गुरु अर्जुन देव जी का शहीदी पर्व को समर्पित नगर कीर्तन 13 जून को गुरुदवारा स्त्री दल शहीदां नजदीक दमोरियां पुल से दोपहर तीन बजे आरंभ होगा। इस नगर कीर्तन को लेकर तैयारियां अभी से की जा रही है। मीटिंग में परमवीर सिंह , जसबीर, गुरजीत सिंह, संजीव हांडा, गगन कालडा, सर्बजीत सिंह शंटी, गुरजीत सिंह, विपन कुमार, बनी सरपंच, चतर सिंह आदि मौजूद रहे।