पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Punjab
  • Ludhiana
  • ‘जब सत्संग बुरा और कुसंग अच्छा लगने लगे तो समझ लें आने वाले हैं बुरे दिन’

‘जब सत्संग बुरा और कुसंग अच्छा लगने लगे तो समझ लें आने वाले हैं बुरे दिन’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किचलू नगर स्थित श्रीरामशरणम आश्रम में श्रद्धेय नरेश सोनी की अगुवाई में साप्ताहिक सभा का आयोजन किया गया। इसमें नरेश सोनी ने गुरुजनों से सबके मंगल की कामना करते हुए आशीर्वाद मांगा। राम नाम के उच्चारण से सभा का शुभारंभ हुआ। साधकों ने अपने भजनों से आए राम भक्तों को निहाल किया। उन्होंने कहा कि परम् पूज्य स्वामी जी महाराज का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति कल कैसा होगा के प्रति उत्सुक होता है। लेकिन कल केवल परमात्मा ही जानता है। भगवान की इच्छा के बिना एक पत्ता भी नहीं हिल सकता। हमें सदैव गुणी का संग करना चाहिए। जब सत्संग बुरा और कुसंग अच्छा लगने लगे तो समझ लेना चाहिए कि बुरे दिन आने वाले हैं। मनुष्य के बुरे समय की निशानी यह है कि वह संतों की दूरी करने लग जाता है और संतों की वाणी उसे कड़वी लगने लग जाती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य के सभी कष्टों का निवारण केवल प्रभु की शरण में जाकर ही मिल सकता है।

नरेश सोनी

नरेश सोनी ने गुरुजनों से सबके मंगल की कामना की

श्रीरामशरणम आश्रम किचलू नगर में साप्ताहिक सभा में भक्तों ने लगाई हाजिरी।

श्री रामायण ज्ञान यज्ञ 3 जून रविवार से आरंभ होकर रविवार 17 जून तक प्रतिदिन चलेगा। यज्ञ का शुभ आरंभ रविवार 3 जून,2018 को प्रातः 8.30 से 9.45 की सभा में होगा। दैनिक सत्संग सभा प्रातः 6 बजे से 7.15 बजे व सांय काल 6 बजे से 7.15 बजे तक होगी। जिसकी पूर्णाहुति रविवार, 17 जून 2018 को प्रातः 8.30 से 10 बजे तक की सभा में होगी।

श्री रामायण ज्ञान यज्ञ तीन जून को

खबरें और भी हैं...